‘तुम बिन 2’ की स्टार कास्ट ने अमर उजाला से की खास बातचीत। फिल्म की लीड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बताया कि जब वो छोटी थी तब फिल्म ‘तुम बिन’ के गाने गुनगुनाती थी और आज वो इस फिल्म के सीक्वल में काम करके एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के दोनों एक्टर आदित्य और आशिम की ये डेब्यू फिल्म है। फिल्म डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बताया कि उन्होंने जनता की मांग पर ‘तुम बिन’ का सीक्वल बनाने की सोची । फिल्म 18 नवंबर को रिलीज हो रही है।