शाहरुख खान के बर्थडे पर गौरी शिंदे की आने वाली फिल्म ‘डियर जिंदगी’ का पहला गाना ‘लव यू जिंदगी’ रिलीज हो गया है। शाहरुख की रेड चिली एंटरटेनमेंट ने ट्विटर पर ट्विट करके गाना रिलीज किया। कुछ ही दिन पहले ही फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था। फिल्म के टीजर की तरह ‘लव यू जिंदगी’ गाने को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।