फिल्म 'शोले' में 'कालिया' का मशहूर किरदार निभाने वाले विजू खोटे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। विजू 77 साल के थे और उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। फिल्म 'शोले' में विजू का डायलॉग 'सरदार आपका नमक खाया है' बहुत हिट हुआ था । इस फिल्म में विजू को मात्र 7 मिनट का स्क्रीन स्पेस मिला था और उतने के लिए भी उन्हें दशकों से याद किया जा रहा है.