इन दिनों अनिल कपूर और बॉबी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया ये वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। दरअसल इस वीडियो में अनिल कपूर, बॉबी देओल, सलमान खान, साकिब सलीम और जैकलिन फर्नांडीस पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। ये सभी इस साल रिलीज होने वाली फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग के दौरान सभी काफी मौज-मस्ती कर रहे हैं।