द मोस्ट अवेटेड फिल्म बाहुबली द कॉन्क्लूजन एक साथ 9000 पर्दों पर रिलीज की गई। फिल्म की रिलीज को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। बाहुबली पार्ट वन लोगों को एक सवाल के साथ छोड़ गई थी जिसका जवाब बाहुबली द कॉन्क्लूजन में है। सवाल था 'कट्प्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ?' इस सवाल के जवाब की खोज में लोगों ने बाहुबली द कॉन्क्लूजन के रिलीज होते ही सिनेमाघरों का रुख किया।