फिल्म पद्मावत को लेकर लिखे गए ओपन लेटर पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सफाई दी है। स्वरा ने कहा है कि सभी को अपने विचार रखने का हक है, इसीलिए उन्होने अपनी बात रखी। उन्होने ये भी कहा कि 'मुझे नहीं लगा कि 'वी' से शुरू होने वाले खास शब्द बोलने से इतना बवाल हो जाएगा'।