सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा अली खान एक फोटोग्राफर पर गुस्सा होती दिख रही हैं। दरअसल सारा अपनी मां और भाई के साथ जुहू के श्री मुक्तेश्वर देवालय मंदिर माथा टेकने पहुंची थीं। इसके बाद वो गरीबों को दान बांट रही थीं तभी एक फोटोग्राफर उन्हें फॉलो कर रहा था इसी बीच सारा को गुस्सा आ गया।