टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। टीवी शो 'नागिन' से चर्चा में आईं एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच मौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस प्रैक्टिस कर रही हैं। वीडियो में मौनी फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' के गाने 'लाल इश्क..' पर कथक करती नजर आ रही हैं। मौनी का ये शानदार डांस बेहद पसंद किया जा रहा है।