बॉलीवुड में कुछ एक ऐसे नाम हैं जो काम शुरू करें और उस काम के साथ विवाद न जुड़े ऐसा होना मुमकिन नहीं। ऐसा ही एक नाम है डायरेक्टर मधुर भंडारकर का। देश में लगे आपातकाल के कैनवस पर मधुर ने एक तस्वीर खींची और नाम दिया उसे ‘इंदु सरकार’। ‘इंदु सरकार’ पर कांग्रेसी ऐसे बिफरे कि मधुर के मुंह पर कालिख पोतनेवाले को एक लाख रुपये का इनाम देने के पोस्टर लगा दिए।