बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' का टीजर रिलीज हो गया है। 'बादशाहो' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, फिल्म की कहानी इमरजेंसी के वक्त की है जिसे मिलन लूथ्रिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक सितम्बर को रिलीज होगी।