इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो हिंदी फिल्में रिलीज हो रही हैं - भैयाजी सुपरहिट और मरुधर एक्सप्रेस। भैयाजी सुपरहिट को सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, अरशद वारसी और श्रेयस तलपडे की कॉमेडी का सहारा है जबकि मरुधर एक्सप्रेस का भरोसा अपनी कहानी और इसके कलाकारों पर है। देखिए दोनों फिल्मों की कहानियां और इसके कलाकारों के बारे में।