जी 5, अमेजन प्राइम, ऑल्ट बालाजी और उल्लू जैसे ओटीटी की रेस में अब हॉट स्टार भी आने की तैयारी कर रहा है। इसी के चलते हॉट स्टार ने भी एक नई सीरीज लॉन्च की है, इस सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में पद्मावत में शाहिद की पत्नी का किरदार निभा चुकी अनुप्रिया गोयनका और मिर्ज़ापुर के कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे।