बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने साइकिल चलाते और ‘रॉक ऑन 2’ का गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। अनिल कपूर ने ट्विटर पर इसे अपना फेवरेट सॉन्ग बताया है। रॉक ऑन 2 आने वाली 11 नवंबर को रिलीज होने वाली है और इसमें अनिल कपूर के अलावा फरहान अख्तर, श्रद्धा कपूर और अर्जुन रामपाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।