आथिया शेट्टी के बाद अब जूनियर शेट्टी यानि अहान भी बी टाउन में डेब्यू करने वाले हैं। काफी दिनों में अहान शेट्टी के बॉलीवुड के एंट्री की खबरें आ रही थीं। लेकिन अब सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के साथ अहान शेट्टी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले हैं। बहन आथिया भाई अहान के डेब्यू को लेकर काफी एक्साइडेड नजर आईं।