कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि बिपाशा और उनके पति करन ग्रोवर एक गायनोकोलॉजिस्ट से मिले हैं। तभी से बॉलीवुड के गलियारों में बिपाशा के प्रेग्नेंट होने की अफवाह उड़ने लगी थी। इस बात से बिपाशा काफी नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करती हैं कि जिंदगी के इतने बड़े फैसले लोग उन पर छोड़ दें।