बहुचर्चित फिल्म बाहुबली के सीक्वल का क्लाइमेक्स लीक हो गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की स्पेशल इफेक्ट्स टीम के एक मेंबर ने फिल्म के क्लाइमेक्स का फुटेज चोरी कर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।