24 नवंबर को बॉलीवुड एक्टर अमोल पालेकर का जन्मदिन है। 72 साल के पालेकर ने करियर की शुरुआत क्लर्क से की और बाद में हिन्दी सिनेमा में मशहूर एक्टर बने। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म बनाए। अपने अभिनय से सभी का दिल बहलाने के बाद आजकल वे एक निर्देशक के रुप मे कही ज्यादा सक्रिय हैं। वह अक्सर कहते रहे हैं, ”मैं प्रशिक्षण पाकर पेंटर बना, दुर्घटनावश एक्टर बन गया, मजबूरी में प्रोड्यूसर बना और अपनी पसंद से डायरेक्टर बना।”