फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईस देख अमिताभ ने दी ये प्रतिक्रिया

Sat, 28 Jan 2017 01:33 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ मुंबई

सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने इस साल की दो फिल्म ‘रईस’ और ‘काबिल’ को सराहा है।अमिताभ ने  ट्विटर पर शाहरुख खान और ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता को बधाई दी है। बच्चन ने गुजरात के शराब माफिया के किरदार में शाहरुख के गहरे अभिनय की तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘बधाई शाहरुख..रईस..फिल्म में आपका गुस्सा अच्छा लगा।’ शाहरुख खान ने इसके जवाब में कहा कि उन्होंने यह गुस्सा असली एंग्री यंग मैन से ही सीखा है। उन्होंने लिखा, ‘आप से ही सीखा है सर।’ बच्चन ने अपने अगले ट्वीट में ‘काबिल’ की तारीफ की और कहा कि इसमें कुछ उदाहरणपूर्ण अभिनय के दृश्य हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें