बुधवार को श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर दिल्ली के क्लैरिजिस होटल में ओके जानू की प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पंहुचे। आशिकी-2 की जबरदस्त सफलता के बाद दोनों एक बार फिर ओके जानू में साथ नजर आ रहे हैं। ओके जानू मणि रत्नम की तमिल फिल्म 'ओ कधल कामिनी' की रीमेक है, जिसको शाद अली ने डायरेक्ट किया है। 13 जनवरी को रिलीज हो रही ये फिल्म लिव इन रिलेशनशिप पर बेस्ड है। इसी फिल्म को लेकर दोनों ने मीडिया से की खास बातचीत।