फिल्म दंगल में गीता फोगाट के बचपन का रोल करने वाली एक्टर जायरा वसीम को आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म में लीड रोल दे दिया है। सीक्रेट सुपरस्टार नाम की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, इसे डायरेक्ट कर हैं, अरसे से उनके मैनेजर रहे अद्वैत चंदन। फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि ये फिल्म आमिर की बतौर निर्माता निर्देशक आई फिल्म तारे जमीं पर के विषय को ही आगे बढ़ाती है। फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का निर्देशन आमिर खान के लंबे अरसे तक मैनेजर रहे अद्वैत चंदन ने किया है। ये फिल्म 4 अगस्त 2017 को रिलीज होगी।