हॉलीवुड की क्लासिक म्यूजिकल ड्रामा 'ला ला लैंड' को 89वें अकेडमी अवॉर्ड के लिए 14 श्रेणियों में नामांकन मिले हैं। ऑस्कर में 14 नामांकन पाने वाली यह अब तक तीसरी फिल्म है। फिल्म लॉयन के लिए भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर देव पटेल को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता की श्रेणी में नामांकित किया गया है । अब सबकी नजर ऑस्कर अवॉर्ड समारोह पर है जिसका आयोजन 26 फरवरी को हॉलीवुड एंड हाईलैंड सेंटर के डॉल्बी थिएटर में होगा।