पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की बल्लेबाजी पर शायद ही कोई सवालिया निशान उठा सके। अपने 16 साल के करियर में वो भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रह चुके हैं। इस वजह से उन्हें मिस्टर ‘डिपेंडेबल’ और ‘द वॉल’ भी कहा जाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जो आज भी सिर्फ द्रविड़ के ही नाम हैं।