आपातकाल की स्थिति में हेल्पलाइन का उपयोग करें यदि मामला गंभीर हो, जान का खतरा या महिला सुरक्षा से जुड़ा हो, तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें और घटना की जानकारी दें। सबसे पहले लिखित शिकायत दें और अगर पुलिस आपकी एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो अपनी शिकायत लिखित में थाना अध्यक्ष को दें और उसकी रसीद अवश्य लें। थाने में सुनवाई न होने पर संबंधित डीसीपी या एसपी को शिकायत भेजें। शिकायत ऑनलाइन, स्पीड पोस्ट और ईमेल के माध्यम से भेजी जा सकती है। सभी दस्तावेज और सबूत सुरक्षित रखें शिकायत की कॉपी, फोटो, वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग, मेडिकल रिपोर्ट या अन्य सबूत सुरक्षित रखें। यह आगे की कानूनी कार्रवाई में जरूरी होगा। अंत में मजिस्ट्रेट की अदालत का दरवाजा खटखटाएं, यदि पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की, तो अंत में संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराने और जांच के आदेश की मांग की जा सकती है।