फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिल्ली में रमजान से पहले बाजारों में रौनक, इत्र व बांग्लादेशी टोपी की मांग

श्याम जी. Updated Sat, 01 Mar 2025 07:14 PM IST

रमजान की शुरुआत से एक दिन पहले बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखी गई। खासकर पुरानी दिल्ली, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और दरियागंज जैसे इलाकों में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान इत्र, बांग्लादेशी टोपी, दुआ की चादर, कुरान शरीफ और सज्दे की जानमाज की मांग सबसे अधिक रही। रमजान के पाक महीने में इबादत के लिए खास तौर पर लोग अच्छी गुणवत्ता वाले इत्र खरीदते नजर आए। वहीं, बांग्लादेशी टोपी, जो अपने खास डिजाइन और कारीगरी के लिए मशहूर है, लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें