जंतर-मंतर पर आंदोलन समाप्त होने के बाद भी कई समर्थक प्रदर्शन स्थल पर डटे हैं। मंच हटाने और पूरे इलाके में साफ-सफाई का काम चल रहा है। आंदोलन की सफलता की खुशी में समर्थकों ने केक काटकर जश्न भी मनाया। वहीं, कुछ लोग अभी भी गद्दे बिछाकर जंतर-मंतर रोड के फुटपाथ पर टेंट लगाकर रात बिताने की तैयारी करते दिखे। उनका कहना है कि वे रविवार सुबह ट्रेन से अपने-अपने घरों के लिए रवाना होंगे। प्रदर्शन स्थल से सुरक्षाकर्मी लगभग हट चुके हैं, हालांकि जंतर-मंतर की ओर आने वाले प्रमुख रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती अभी भी बनी हुई है।