फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा आक्रोश: छात्र संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, जिम्मेदारों के खिलाफ गूंजे नारे

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ विभिन्न संस्थाओं ने विरोध प्रदर्शन का किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी अपने हाथों में बैनर पोस्ट लिए नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शनकारी अपने गले में पानी की बोतल टांगे और ऑक्सीजन टैंक लिए खड़े दिखे। उन्होंने अपने पोस्ट में भी साफ हवा साफ पानी का नारा लिखा, जिसके साथ उन्होंने लिखा कि अपना साफ पानी और साफ हवा खुद लेकर चलें। उन्होंने आरोप लगाया की सरकार दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में और यमुना की सफाई करने में विफल रही है। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया की सरकार ने उन जगहों पर प्रदूषण मापने की मशीन लगाई है, जहां पर पानी का छिड़काव किया जाता है। उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य खराब होने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें