नई दिल्ली । सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग की वेबसाइट लॉन्च और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लीग कमिश्नर चेतन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं चेयरमैन राजेश झा, वाइस चेयरमैन रवि चिकारा और निदेशक मुकेश सिंह विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान लीग की वेबसाइट को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया और प्रतियोगिता से जुड़ी आगामी योजनाओं व गतिविधियों की जानकारी साझा की गई।