अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली के अलग-अलग विश्वविद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों ने योग से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में आयोजित योग कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए। वहीं इस मौके पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने पूरे वर्ष योग सत्र आयोजित करने की घोषणा की। जामिया कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने कहा कि विश्वविद्यालय समुदाय के लिए नियमित योग सत्र शुरू किए जाएंगे। योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।