कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को खत्म करने के बाद स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को वहां से हटाने का काम शुरू हो गया है। हमारे सभी सीनियर पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर और आस-पास मौजूद हैं। हम लोगों से अपील करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे शांति बनाए रखेंगे और शांति से अपने घर लौटेंगे। हमने कुछ मेट्रो स्टेशन खोल दिए हैं और लोगों को वहां से हटाने में आसानी के लिए इस बारे में घोषणा भी की जा रही है। प्रदर्शनकारी जंतर मंतर से घऱ के लिए जाते देखे जा सकते हैं।