फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में गुम हुईं ऊंची इमारतें: दिल्ली के बाद नोएडा में प्रदूषण का कहर, 400 पार पहुंचा AQI

दिल्ली के बाद अब नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 पार पहुंच गया है। रविवार सुबह नोएडा सेक्टर-62 का एक्यूआई 405 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी को दर्शाता है। अन्य सभी एयर मॉनिटरिंग स्टेशन पर भी एक्यूआई रेड जोन में 300 से अधिक रहा। रोजाना गंभीर श्रेणी में शहर की वायु गुणवत्ता दर्ज हो रही है। नौ नवंबर दोपहर को सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के 45वें फ्लोर से शहर का नजारा कुछ इस तरह दिखाई दिया कि प्रदूषण की धुंध में बड़ी-बड़ी इमारतें भी धुंधली नजर आ रही थीं। वहीं, एक दिन पहले आठ नवंबर को नोएडा का एक्यूआई 354 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 336 रहा था। हवा में पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा बढ़ गई है। ऐसे में प्रदूषित हवा में सांस लेना लोगों ले लिए भारी पड़ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं और इलाज के लिए अस्पताल जा रहे हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें