शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) में दाखिला को लेकर प्रोग्राम की संख्या बढ़ा दी गई है। जामिया ने 11 नए सटिर्फिकिट और डिप्लोमा प्रोग्राम की शुरुआत की है। साथ ही दाखिला आवेदन की तारीख में भी विस्तार किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिला के लिए आठ सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। नए शुरू किए प्रोग्राम में अलग-अलग (फ्रेंच, स्पेनिश, चीनी, फारसी, अरबी और रूसी) भाषाएं , फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग, एंकरिंग और ब्रॉडकास्ट प्रेजेंटेशन और इंडियन नॉलेज सिस्टम में सर्टिफिकेट प्रोग्राम शामिल हैं। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) और डिजिटल मीडिया में डिप्लोमा और कॉन्फ्लिक्ट एनालिसिस और पीस बिल्डिंग में एडवांस्ड डिप्लोमा प्रोग्राम को शामिल किया गया है। बता दें कि नए प्रोग्राम के शुरू होने से सीडीओई में अलग-अलग प्रोग्राम की संख्या 60 हो गई है।