गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-26 में राष्ट्रीय आधारित और मेरिट आधारित प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन करने की तिथि को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। अब तक आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल थी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्रों की सहूलियत के लिए इस तिथि को बढ़ाया गया है। वहीं अब विश्वविद्यालय के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आधारित प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के अधिकतम प्रोग्राम में दाखिला कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर ही होता है। यह प्रवेश परीक्षा दिल्ली एनसीआर समेत अन्य कुछ शहरों में अप्रैल-मई में आयोजित की जाएंगी। जिसके लिए विवि प्रशासन जल्द ही तिथियां जारी कर देगा। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद काउन्सलिंग आयोजित की जाएगी। मालूम हो कि आईपीयू में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 2 फरवरी को शुरू हुई थी।