दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए डीडीए सेंट्रल रिज क्षेत्र का इको-रिस्टोरेशन (पर्यावरण पुनर्स्थापन) करेगा। इससे क्षेत्र की जैव विविधता को संरक्षित रखा जाएगा। इसके लिए डीडीए के उद्यान विभाग की तरफ से निविदा जारी की गई है। परियोजना के तहत मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार, पौधारोपण और झाड़ियों को हटाने जैसे कार्य किए जाएंगे। इसके लिए करीब 28 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। काम को पूरा करने के लिए छह महीने का समय तय किया गया है।