राजधानी दिल्ली के कई प्रमुख बस स्टैंडों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड या तो खराब पड़े हैं या फिर कई स्थानों पर मौजूद ही नहीं हैं। इसके चलते बसों के आगमन, प्रस्थान और रूट संबंधी जानकारी समय पर नहीं मिल पा रही है, जिससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।