दिल्ली हाई कोर्ट ने गलत व्यवहार के आरोपों में दो जिला जजों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए न्यायिक अधिकारियों में साकेत कोर्ट में तैनात जिला जज वीणा रानी और तीस हजारी कोर्ट में तैनात जिला जज विनय सिंघल शामिल हैं। हाई कोर्ट ने जिला जज विनय सिंघल के खिलाफ 10 जुलाई और वीणा रानी के खिलाफ 15 जुलाई को निलंबन आदेश जारी किया। दोनों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।