फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की जमीन पर निवेशकों का बढ़ा भरोसा, तीन गुना दाम में बिकीं डीडीए की संपत्तियां

Vijay Singh Pundir Updated Wed, 10 Jun 2026 08:06 PM IST

दिल्ली में जमीन, मकान और दुकान जैसी संपत्तियां खरीदने में आज भी लोग देश के अन्य शहरों के मुकाबले कहीं ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसका सीधा प्रमाण डीडीए की हालिया मेगा ई-नीलामी में देखने को मिला। जिन संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 480.38 करोड़ रुपये तय हुआ था। उनके लिए खरीदारों ने 1321.21 करोड़ रुपये तक की उच्चतम बोली लगा दी। इस नीलामी में कई संपत्तियां अपने बेस प्राइस से करीब तीन गुना महंगी बिकीं, जो दिल्ली के बाजार की मजबूती और इसमें निवेशकों के भरोसे को साफ तौर पर जाहिर कर दिया है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने इसे दिल्ली को एक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल हब बनाने के रोडमैप की सफलता बताया है। कड़कड़डूमा में एक प्लॉट के लिए 3160 बोलियां : इस नीलामी में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में देखी गई, जिसने बाजार विशेषज्ञों को भी चौंकाया। यहां के पॉकेट 21-22 स्थित एक कमर्शियल प्लॉट को खरीदने के लिए 36 खरीदारों ने मुकाबला किया और आखिरकार यह अपनी आरक्षित कीमत से 10 गुना से भी ज्यादा दाम पर बिका। इसी तरह, कड़कड़डूमा के ही एक अन्य संस्थागत (इंस्टीट्यूशनल) प्लॉट (नंबर 3ए) के लिए 20 बोलीदाताओं के बीच ऐसी जंग छिड़ी कि पूरी प्रक्रिया के दौरान कुल 3,160 बोलियां लगाई गईं। एलजी संधू ने कहा है कि इससे साफ है कि बेहतर लोकेशन और बेहतर कनेक्टिविटी वाली जमीन के लिए निवेशक किसी भी स्तर तक जाने को तैयार हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें