फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया

Sat, 23 Jul 2022 06:59 PM IST
विभा पांडेय वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी जोईश ईरानी के सुर्खियों में आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरु हो गईं हैं...इस मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कांग्रेस पर निशाने पर लिया...प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मृति ईरानी ने इन आरोपों को खारिज किया और नाराजगी जताते हुए कहा कि 2 अधेड़ उम्र के पुरुषों ने एक 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया है।
जिस 18 साल की लड़की की इज्जत पर कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने आज हमला किया, उस लड़की का दोष यह है कि उसकी मां स्मृति ईरानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है।
उस लड़की का दोष यह है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा। वो 18 साल की लड़की जो कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ती है, उसका दोष यह है कि उसकी मां ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी की 5,000 करोड़ की लूट के ऊपर प्रेसवार्ता की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें