फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी की बढ़ी परेशानी बेटी जोईश को मिला नोटिस

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Sat, 23 Jul 2022 06:50 PM IST

केंद्रीय मंत्री और पूर्व एक्ट्रेस स्मृति ईरानी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं....इस बार एक्ट्रेस अपने काम से नहीं...बल्कि अपनी बेटी जोईश ईरानी को लेकर सुर्खियों में आई हैं....दरअसल, स्मृति के बेटी गोवा में एक सिली सोल नाम का एक कैफे बार चलाती हैं...आबकारी आयुक्त नारायण एम. ने वकील एरेस रोड्रिग्स द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर ज़ोइश ईरानी द्वारा संचालित ‘सिली सोल्स कैफे एंड बार’ को गैर-कानूनी रूप से बार चलाने पर नोटिस चस्पा किया है...कैफे को कारण बताओ नोटिस जारी कर बताया गया है कि जिसके नाम से यह बार चलाया जा रहा है, उस शख्स की मौत बीते साल 2021 में हो चुकी है. ये मामला तब सामने आया, जब पिछले महीने ही बार का लाइसेंस रिन्यू कराया गया था... नोटिस में ये भी बताया है कि है कि आवेदन में लाइसेंस में धारक नहीं बल्कि किसी और शख्स के हस्ताक्षर मिले हैं. ऐसे में स्मृति के बेटी पर लाइसेंस के लिए की गई इस धोखाधड़ी और दस्तावेज में धांधलेबाजी के आरोप लगे हैं...ऐसा में इस पूरे मामले में 29 जुलाई को सुनवाई होगी...

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें