आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं। वहीं, सीएम केजरीवाल भी शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते नजर आए।