रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान जमकर ड्रामा देखने को भी मिला। दरअसल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला पर धक्का देने का आरोप लगाया। इससे पहले मनोज तिवारी और दिल्ली पुलिस के जवानों के बीच धक्का-मुक्की भी देखी गई।