उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत दिल्ली के जंतर-मंतर पर दिखाई दिए। वो यहां शकरकंद और गोलगप्पे का आनंद लेते दिखे। ये वीडियो हरीश रावत ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। दरअसल उन्होंने लिखा कि वो इस दौरान जंतर-मंतर पर नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में शामिल होने के लिए आए थे।