आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दिन वह भी कहेंगे कि बीजेपी गंदी पार्टी है और आम आदमी पार्टी अच्छी है। केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि, इस बार बीजेपी वाले भी बीजेपी को वोट नहीं देंगे और कांग्रेस को जीरो हो गई है। वो दिन भी दूर नहीं, जब दिल्ली में बीजेपी भी जीरो हो जाएगी।