कांग्रेस ने दिल्ली में बूथ स्तर तक संगठन मजूबत करने के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया है। पार्टी उदयपुर नवसंकल्प शिविर के प्रस्ताव के अनुसार संगठन का विस्तार कर जनता से संवाद करेगी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की तैयारी को लेकर बैठक की। बैठक में आम आदमी पार्टी के साथ संभावित गठजोड़ के अलावा दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। हालांकि, आप के साथ गठबंधन करने पर किसी भी नेता ने खुलासा नहीं किया।