दिल्ली नगर निगम चुनावों में भी भाजपा को बागियों की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा के कई स्थानीय नेता सोमवार को यहां आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। रोहिणी के वार्ड नंबर 53 से बीजेपी के 11 नेता आप में शामिल हो गए।