दिल्ली के निजी स्कूलों में गैर मंजूर बढ़ी फीस के बकाया भुगतान को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहे है। अलग-अलग स्कूलों में छात्रों के नाम काटने का दौर जारी है। नए सत्र के पहले दिन पहुंचे छात्रों को स्कूल ने प्रवेश के कुछ देर बाद वापस भेज दिया। इसको लेकर अभिभावकों ने स्कूल के बाहर विरोध भी दर्ज करा रहे है। उधर, शिक्षा निदेशालय ने किताबों और वर्दी की खरीद को लेकर निजी स्कूल अभिभावकों पर दबाव न बनाए उस संबंध में आदेश जारी किया।