दिल्ली विधानसभा में सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू हुई। जिसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अभिभाषण दिया। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत सभी आप विधायकों को दिनभर के लिए निष्कासित कर दिया। इसके बाद सभी आप विधायक सदन के बाहर हंगामा करने लगे। अभिभाषण शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय से भीमराव आंबेडकर की फोटो हटाने का विरोध करते हुए हंगामा किया।