नूंह में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए उपायुक्त अखिल पिलानी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने प्रेस नोट जारी कर कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।