नूंह के गांव आलदोका में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब राजकीय प्राथमिक पाठशाला के सामने पड़े ईंधन और भूसे के ढेर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर न केवल पाठशाला के विद्यार्थी डर से चीखने-चिल्लाने लगे, बल्कि अध्यापकों के भी हाथ पैर फूल गए। हालांकि खबर की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और आग को फैलने से रोकते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया।