नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह चार दुकानदारों की दुकानों को सील कर दिया। ये दुकानें रेवाड़ी रोड पर पटौदी चौक के पास स्थित हैं। प्रशासन ने पहले अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर पांच पांच हजार रुपये का चालान जारी किया था और तीन दिन का समय दिया था, लेकिन इन चार दुकानदारों ने चालान की राशि जमा नहीं की। इसके साथ-साथ 130 दुकानों को और अतिक्रमण के लिए चिन्हित किया गया है। इन पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।