फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: सोलर पैनल में शॉर्ट-सर्किट से स्कूल में लगी आग, लाखों का नुकसान

राहुल तिवारी Updated Fri, 23 Jan 2026 08:23 PM IST

नूंह जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घासेड़ा में शुक्रवार को अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की इस घटना में विद्यालय के आठ कंप्यूटर, एक दर्जन टैबलेट, मिड-डे-मील का पूरा राशन और स्कूल के महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूल में अवकाश था, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। विद्यालय की प्रिंसीपल सविता कौशिक ने बताया कि स्कूल की छत पर लगे सोलर पैनल में हुए शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इन दिनों स्कूल में दो कमरों में मरम्मत का कार्य चल रहा था, जिसके कारण स्कूल का पूरा रिकार्ड, लाइब्रेरी, खेल का सामान, मिड-डे-मील का राशन समेत सभी जरुरी सामान, जिस वजह से कार्यालय का पूरा रिकॉर्ड अस्थायी रूप से मिड-डे-मील के कक्ष में रखा गया था। दुर्भाग्यवश आग उसी कक्ष में फैल गई, जिससे न केवल मिड-डे-मील का सारा सामान बल्कि स्कूल का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी नष्ट हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें